किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास की हिताशी नरूका ने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में आर्ट्स में 98.60% अंक प्राप्त किए, आईएएस बनने का सपना है
Kishangarhbas, Alwar | May 14, 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है किशनगढ़ बास की हिताशी नरुका ने आर्ट संकाय में 98.60% अंक लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।गुरुवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हिताशी को पॉलिटिकल साइंस,सोशियोलॉजी और पेंटिंग्स विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं। हिताशी के पिता एडवोकेट वीरेंद्र नरूका अपारलोक अभियोजक है।