जसवंतनगर: नगला इंछा में जमीन विवाद के चलते परिवार में मारपीट, शैलेन्द्र घायल, पुलिस ने इलाज के बाद शुरू की जांच
भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार नगला इच्छा निवासी शैलेंद्र सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव में जमीन को लेकर उसके चाचा और उनके पुत्रों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।