लखीसराय: रामगढ़चौक पर ट्रक के चपेट में आया साइकिल सवार बच्चा,हालत गंभीर,प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से हायर सेंटर पटना रेफर
रामगढ़ चौक पर बालू लदे वाहन के चपेट में आने से एक साइकिल सवार बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया गया। घायल बच्चा अभिजीत है।जो हर दिन की तरह ही रामगढ़चौक एक निजी कोचिंग में पढ़ने के लिए साइकिल से आया था। जहां घटना हो गई।