बांसवाड़ा: बावलीया पाड़ा गांव के पास बारात में जा रही बोलेरो गाड़ी की छत से बच्चा गिरा, हाथ पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बावलीया पाड़ा गांव के पास बारात में जा रही बोलेरो गाड़ी कि छत से बच्चा नीचे गिरा, जिसके बाद बोलेरो गाड़ी को रोककर देखा तो पता चला कि बच्चे के हाथ पर चोट लगी है। परिजनों ने बताया कि पियुश पुत्र कानसिंह निवासी बावलीया पाड़ा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।