काशी में गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया, 21 वैदिक ब्राह्मण और 111 बटुक ने कराई पूजा
धर्म नगरी काशी में कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ में आज विशेष पूजा की गई। परिसर में स्थापित स्वामी करपात्री आदर्श गौशाला में धर्मसंघ महामंत्री पंडित जगजीतन पाण्डेय ने सविधि पूजन अर्चन प्रारंभ किया। जिसमें 21 वैदिक ब्राह्मणों एवं 111 बटुकों मौजूद रहे ।