वाराणसी में 15 नवंबर को मनाई जाएगी देव दीपावली, 17 लाख दीये जलेंगे, लेजर शो का होगा आयोजन
वाराणसी के गंगा घाट के किनारे काशी गंगा महोत्सव का आयोजन 12 नवंबर तक अस्सी घाट पर किया जाएगा। इसके बाद 15 नवंबर को कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन काशी के समस्त घाटों पर किया जाएग। इस बात की जानकारी वाराणसी के जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने जिलामुख्यालय में 1 बजे मीडिया को जानकारी दी।