कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को लड़ाई झगड़े और मारपीट की सूचना पर दो लोगों को हिरासत में लेकर दोनों के विरुद्ध बीएनएस 170 के तहत शांतिभंग मे चालान किया। पकड़े गए लोगों में कासिम उर्फ भोंदा पुत्र जमील निवासी गाड़ीपुरा कोतवाली और हिमांशु यादव पुत्र स्व0 रणवीर सिंह निवासी विहारी धाम अपार्टमेंट थाना कोतवाली शामिल है। दोनों को दोपहर 3:00 बजे कोर्ट में पेश किया ।