रफीगंज: रफीगंज के पोस्ट ऑफिस गली में भटकी 5 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
रफीगंज शहर के पोस्ट ऑफिस गली में बुधवार की संध्या एक 5 वर्षीय बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई। बच्ची को रोते-बिलखते देख लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित रफीगंज थाना पहुंचाया। बुधवार रात्रि करीब 8:30 बजे अरवल जिला के कलेर थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्नूर गांव निवासी पिंकू कुमार एवं उनकी पत्नी खुशबू कुमारी रफीगंज थाना पहुंचे। और बच्ची की पहचान किया।