बहराइच: गूढ़ गांव में मायके आई महिला को 11000 वोल्ट की चपेट में आने से लगा करंट, हालत गंभीर
मोतीपुर थाना क्षेत्र के गूढ़ गांव में बिजली का तार टूटकर मायके आई एक महिला पर गिर गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार महिला मायके आई हुई थी। अचानक बिजली का तार टूटकर उस पर गिर पड़ा। हादसे में महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने इलाज के लिए उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।