गोविंदगढ़: गोविन्दगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को न्यायालय में किया पेश, 3 दिन के रिमांड पर लिया
गोविंदगढ़ पुलिस के द्वारा सोमवार को 12:30 बजे साइबर ठगी के आरोपी साहुन खान को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के द्वारा आरोपी को तीन दिन का पीसी रिमांड दिया गया है। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी के द्वारा लाखों रुपए की ठगी करना स्वीकार किया गया है। आरोपी के द्वारा किन-किन लोगों से ठगी की गई और कौन-कौन लोग शामिल है। उसको लेकर पूछताछ की जाएगी।