मथुरा: बिरला मंदिर के पास खुला शराब ठेके का विरोध, सनातनी युवाओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित बिड़ला मंदिर चौकी के समीप खोले गए शराब के ठेके को लेकर विरोध तेज हो रहा है धार्मिक स्थल के निकट ठेका खोले जाने से स्थानीय लोग और सनातनी संगठन में नाराजगी बढ़ती जा रही है गुरुवार को जिलाधिकारी को ठेका हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन दे कर लोगों ने आबकारी विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया