हुलासगंज: हुलासगंज गोलीकांड हत्या: डीएम-एसडीओ ने घटनास्थल का लिया जायजा, लोगों से हुए रूबरू
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के चैती पीपर गांव एवं हुलासगंज थाना क्षेत्र के गिंजी गांव के ग्रामीणों के बीच हुए गोलीकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। घटना के बाद डीएम और एसडीओ घटनास्थल पहुंचे तथा हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।