चितईपुर क्षेत्र में पोखरे में नहाने गई 3 सगी बहनों में से दो की डूबने से हुई मौत
वाराणसी चितईपुर थाना अंतर्गत स्थित नारायणी विहार कॉलोनी में आज उस वक्त मातम पसर गया जब पोखर में नहाने गई तीन सगी बहनों में से दो की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुसवाही की रहने वाली विश्वकर्मा नगर निवासी ऑटो ड्राइवर संतोष उपाध्याय की तीन पुत्रियाँ 13 वर्षीय लाडो 10 वर्षीय लाली और 7 वर्षीय लवली हनुमान मंदिर पोखरे में नहाने गई थी।