वाराणसी में दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन, पीडीएम एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं में हुई नोंक झोंक
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। देश की सबसे चर्चित सीट वाराणसी में भी 7 से 14 मई तक नामांकन की प्रक्रिया हो रही है। नामांकन के दूसरे दिन पीडीएम के प्रत्याशी गगन प्रकाश यादव ने पल्लवी पटेल के नेतृत्व में नामांकन किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ नोंक झोंक हुआ।