बरेली: समझौता कराने गए थे, दरोगा ने ही जड़ दिए थप्पड़! बरेली में रिश्वत और धमकी के आरोप से मचा हड़कंप
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र से पुलिस पर गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है। ग्राम सकरस निवासी राशिद खान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि थाना बहेड़ी में तैनात दरोगा समरपाल सिंह ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और रिश्वतखोरी की। राशिद खान का कहना है कि 15 मई को गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।