पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया महापौर विभा कुमारी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पूर्णिया महापौर विभा कुमारी,नगर निगम के अधिकारियों, पार्षदों और टीम के साथ कई महत्वपूर्ण घाटों हवाई अड्डा विद्यापति नगर, जनता चौक बीबीगंज़, आनंद नगर सौरा नदी, रामबाग ललयछावनी सौरा नदी छठ घाट, सौरा नदी धोबी घाट स्थित छठ घाट, मिलनपाड़ा काली मंदिर छठ घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।