पूर्णिया पूर्व: पूर्व सांसद ने वर्तमान सांसद से की मुलाकात, पप्पू यादव ने कहा- महागठबंधन मजबूती से चुनाव मैदान में
पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरा है और इस बार जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने बताया कि पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार हैं।पप्पू यादव ने कहा कि आज संतोष कुशवाहा उनसे मिलने आए, जिन्हें उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।