पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली-हैदराबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, सांसद पप्पू यादव ने भेंट किए लाल गुलाब
पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली और हैदराबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई।दिल्ली से इंडिगो एयरलाइंस की 186 सीटर एयरबस 320 रविवार को दोपहर के करीब 12:50 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंची।इस फ्लाइट में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कटिहार के सांसद तारिक अनवर भी मौजूद रहे। सांसद पप्पू यादव ने पैसेंजर्स को लाल गुलाब भेंट कर स्वागत किया.