सदर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कौंसिल ने किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा गया ज्ञापन
Sadar, Allahabad | Jul 6, 2026
प्रयागराज में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कौंसिल की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने कई मुद्दों पर जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में राम मंदिर चंदा चोरी और पेपर लीक का मुद्दा अहम रहा। 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम के मार्फत राष्ट्रपति को भेजा गया। ज्ञापन एडीएम सिटी ने लिया।