चैनपुर: चैनपुर-बरवेनगर में ग्यारह हजार वोल्ट का बिजली तार टूटा, टला बड़ा हादसा; बिजली विभाग ने रोकी आपूर्ति
Chainpur, Gumla | Jul 21, 2026 चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बरवेनगर के समीप बारिश के दौरान ग्यारह हजार वोल्ट का हाई-टेंशन बिजली तार अचानक धू-धू कर जलने लगा और टूटकर सीधे खेत में जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी देते हुए पंचायत के उप प्रमुख प्रमोद खलखो ने बताया कि इन दिनों किसानों के लिए खेती-बारी और धान रोपाई का महत्वपू