मिर्ज़ापुर: महिला ने देवर पर रुपए न लौटाने का आरोप लगाकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई, कहा- मांगने पर मारता-पीटता है
विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर राम गया घाट की रहने वाली रेखा पत्नी संजय ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर देवर पर रुपए नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। बोली जब रुपए मांगते हैं तो वह मारता पिटता है। ₹60000 टेंपो खरीदने के लिए लिया था ₹300 प्रतिदिन ड्राइवरी का और ब्याज भी देने के लिए कहा था, लेकिन न ₹300 दे रहा है और न ब्याज ही दे रहा है।