कटघोरा: कटघोरा वन मंडल में दंतैल हाथी का आतंक, बस्ती पर धावा, महिला का घर तोड़ा, हजारों का हुआ नुकसान
Katghora, Korba | Apr 19, 2026 जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान रेंज के मेरउड़ पहाड़ से बीती रात एक दंतैल हाथी झुंड से बिछड़कर जटगा ग्राम पंचायत के बांधापारा बस्ती में घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। अचानक हाथी के पहुंचने से बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे खदेड़ा, जिसके बाद वह जंगल के रास्ते केंदई रेंज की ओर बढ़ गया।