अनूपपुर: मैकल क्लब का आधुनिक क्रिकेट बॉक्स बना आकर्षण, ₹400 प्रति घंटे में निखर रही हैं प्रतिभाएं
नगर पालिका द्वारा निर्मित मैकल क्लब स्थित आधुनिक क्रिकेट बॉक्स इन दिनों खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। यहां स्थानीय खिलाड़ी एवं नागरिक प्रतिदिन पहुंचकर अपनी क्रिकेट प्रतिभा को निखार रहे हैं,₹400 प्रति घंटे की सुलभ दर पर उपलब्ध इस सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं।