फारबिसगंज: स्वतंत्रता सेनानी ने किया मतदान लोगों से देश के लोकतंत्र की रक्षा हेतु मतदान करने का किया अपील
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अररिया के निर्देश पर जिला निर्वाचन विभाग अररिया से फारबिसगंज प्रखंड के बघुआ मॉडल गांव के राष्ट्रपति से दो बार सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी भृगु नाथ शर्मा ने देश हित में, देश के लोकतंत्र की रक्षा हेतु मतदान किया। इस अवसर पर संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, डा. अमृत कश्यप, आदित्य कश्यप, आदि महजुद रहे.