बहराइच: अलिया बुलबुल इलाके में सब्जी लेकर घर आ रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में युवक की हुई मौत
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के के अलिया बुलबुल के पास सब्जी लेकर वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं रविवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाँच जारी है।