हुलासगंज: तिर्रा गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
हुलासगंज थाना क्षेत्र के तिर्रा गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पिंटू चौधरी हुलासगंज के पास जहानाबाद एवं गया जिले के बॉर्डर पर स्थित तकिया करपी गांव के निवासी हैं जो प्रतिदिन के तरह जीविकोपार्जन हेतु ताड़ से ताड़ी उतारने गए थे तभी अनियंत्रित होने से यह घटना घटी।