चुनार: सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस शीघ्र चालू कराने के लिए सौंपा पत्रक, 15 दिनों के अंदर चालू करने की मांग
चुनार नगर स्थित पोस्टमार्टम हाउस को शीघ्र चालू कराये जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामराज सिंह पटेल के नेतृत्व में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा को सौंपा। चेतावनी दी कि 15 दिनों के अंदर पोस्टमार्टम शुरू नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।