अनूपपुर: ओवरब्रिज निर्माण ने बढ़ाई राहगीरों की मुसीबत
कीचड़ और सड़क किनारे फैले कबाड़ से आवागमन प्रभावित, कार्रवाई की मांग
अनूपपुर नगर के इंदिरा तिराहा से जिला चिकित्सालय और रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य एवं सड़क किनारे फैले कबाड़ के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कीचड़, गड्ढे और अतिक्रमण से दोपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है।