चूरू: बीदासर के अंबेडकर छात्रावास के चौकीदार पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप, परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे
Churu, Churu | Aug 28, 2025 चूरू जिले के बीदासर में अम्बेडकर होस्टल के चौकीदार द्वारा छात्रों से मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। आरोप है कि एनजीओ द्वारा लगाए गए चौकीदार भंवरलाल ने छात्रों से रुपए मांगने के साथ ही मारपीट भी की । गुरुवार को पीड़ित छात्र और उनके परिजन चूरू पहुंचे और जिला कलक्टर अभिषेक सुराना को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।