चूरू: फर्जी दस्तावेजों से डाक विभाग में नौकरी पाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया रिमांड पर
Churu, Churu | Aug 27, 2025 फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर भारतीय डाक विभाग में नौकरी हासिल करने वाले दो युवकों को चूरू की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। कोतवाली एएसआई वीरेंद्र सिंह खोटिया ने बताया कि डाक विभाग भर्ती प्रक्रिया के दौरान चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया।