चूरू: देपालसर के प्राचीन तारागढ़ी गणेश मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, 1151 किलो लड्डू का दक्षिणमुखी गणपति को लगाया भोग
Churu, Churu | Aug 27, 2025 चूरू के देपालसर स्थित सिद्धपीठ तारागढ़ी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। सुबह से ही गणेशजी महाराज के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर से बाहर तक करीब दो किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने नारियल बांधकर मनोकामनाएं मांगी और गणपति को विशेष भोग अर्पित किया गया।