रविवार को बोरियो थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 100/ 25 के आरोपी पंकज ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बता दें कि बीते दिन पुवाल गांव में कृषि ऋण दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने के मामले में पीड़ित श्यामू हेंब्रम ने बोरियो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। वहीं इस मामले के अन्य आरोपियों के विरुद्ध जांच की जा रही है।