जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र के चननवर गांव में दबंगई का एक मामला सामने आया है। सोमवार को कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर उसका मुख्य गेट उखाड़ दिया और घर के सदस्यों, खासकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो सोमवार 5 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।