चिनिया: भीषण गर्मी में मौसम का बदला मिजाज: आंधी-बारिश से राहत, बिजली का तार गिरने से आपूर्ति ठप
Chinia, Garhwa | Apr 30, 2026 चिनिया में भीषण गर्मी और तपती दोपहर के बीच गुरुवार करीब 2 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने जहां गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी, वहीं तेज हवाओं ने नुकसान भी पहुंचाया। प्रखंड क्षेत्र के डोल गांव में आंधी के दौरान 440 वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार और बिजली का पोल गिर गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।