कासगंज: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कैंप कार्यालय, ऑफिसर्स कॉलोनी पर मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में युवा मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह पुंडीर एडवोकेट मुख्य रूप से उपस्थित रहे।सभी क्षत्रिय समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए। सुखबीर सिंह पुंडीर एडवोकेट ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला।