बिजनौर: बिजनौर नगीना मार्ग स्थित मोहित पेपर मिल में 20 फीट की ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत
Bijnor, Bijnor | Jun 20, 2024 बिजनौर जनपद में नगीना मार्ग स्थित मोहित पेपर मिल में काम करते समय 20 फीट की ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बाबनपुरा निवासी प्रीतम सिंह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर गया था। अचानक पैर फिसल कर व नीचे गिर गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।