भरगामा: आवास सहायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, बीडीओ और मुखिया के नाम पर की अवैध उगाही
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के पैकपार पंचायत में पदस्थापित आवास सहायक विवेक भास्कर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से अवैध उगाही करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया, जिसके बाद लोगों ने आवास सहायक को बंधक बना लिया।