शुक्रवार को मुसहरी पोसंडा गांव के पास बदमाशों ने मारपीट कर पांच लोग को जख्मी कर दिया है। सभी जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाकर भर्ती कराया गया। मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।