नगर नौसा: अरियामा गांव के एक पीड़ित ने डीएसपी को दिया आवेदन, भाई पर जबरदस्ती जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
प्रखंड क्षेत्र के अरियामा गांव के स्वर्गीय हरीराम प्रसाद के पुत्र रामप्रवेश प्रसाद के द्वारा हिलसा के डीएसपी को एक आवेदन दिया गया जिसमें बताया गया कि उसके भाई रामजतन प्रसाद के द्वारा उसके हिस्से में मिले जमीन को हड़पना चाहता है। मना करने पर मारपीट करता है स्थानीय थाना को सूचना दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई ना देखते हुए डीएसपी को आवेदन दिया है।