नगर नौसा: हिलसा अनुमंडल क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया मदर डे, बेटियों ने मां की आरती उतारी, फूल बरसाकर आशीर्वाद मांगा
रविवार को हिलसा अनुमंडल क्षेत्र में धूमधाम के साथ मदर डे मनाया गया। मदर डे के मौके पर सोशल मीडिया पर भी मां के साथ तस्वीर लोगों ने शेयर किया है।मदर डे के मौके पर कई स्थानों पर केक काटकर एवं उपहार देकर मदर डे मनाया गया। मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए बेटियों ने मां की आरती उतारी और पूजा वंदन किया। बेटियों ने माता पर पुष्प वर्षा की।