बेगुं: बेगू पंचायत समिति सभागार में 35 ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं वार्डपंचों की लॉटरी एसडीएम सामरिया की मौजूदगी में निकाली गई
बेगू पंचायत समिति सभागार में 35 ग्राम पंचायत के सरपंचों एवं वार्ड पंचों की लॉटरी उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया की मौजूदगी में निकाली गई गुरुवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया की मौजूदगी में एक नन्हे बच्चे को बुलाकर उसके हाथों से डिब्बे में बंद गोटिया निकलवाई गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।