धामपुर: नहटौर क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को 315 बोर के अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
रविवार की सांय करीब 5:00 बजे पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बढ़ापुर के मोहल्ला लाल सराय निवासी इस्लामुलला पुत्र अब्दुल शकूर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।