संग्रामपुर: संग्रामपुर नगर पंचायत में मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग अभियान तेज, बेमौसम बारिश के बाद बढ़ा प्रकोप
पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश के बाद नगर पंचायत संग्रामपुर क्षेत्र में मच्छरों एवं बरसाती कीड़ों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। बढ़ते संक्रमण और लोगों की परेशानी को देखते हुए सोमवार को शाम 7 बजे नगर पंचायत प्रशासन ने विशेष फॉगिंग अभियान चलाया। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग मशीन के माध्यम से केमिकल युक्त धुआं छोड़कर मच्छरों से बचाव का कार्य कराया गया