छतरपुर नगर: छतरपुर जिले में पत्नी ने प्रेमी और साथी के साथ रची पति की हत्या की साजिश,पुलिस ने किया गिरफ्तार,सीएसपी ने दी जानकारी
किशनगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अमानगंज रोड स्थित जंगल में मिले संजय मिश्रा क़े शव के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में पत्नी के द्वारा प्रेमी और साथी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रची गई थी,आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। मामले पर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 8 जुलाई दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी।