#ऋषिकेश_गंगा_में_नहाते_समय_तेज_बहाव_में_बहा_युवक_SDRF_का_सर्च_अभियान_जारी!
उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला के समीप बजरंग सेतु के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत एक 22 वर्षीय युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से लापता हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुँचकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) का मूल निवासी शिवांशु राज (22 वर्ष), पुत्र अनूप पांडे, वर्तमान में नई दिल्ली में नौकरी करता था। वह अपने तीन दोस्तों के साथ लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने आया था। आज (23 जुलाई) जब सभी दोस्त गंगा नदी में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण शिवांशु नदी की तेज धाराओं में बह गया।