चित्तौड़गढ़: सूरजकुंड में डूबे युवक का आज तीन दिन बाद में सिविल डिफेंस की टीम को मिला शव
चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर 3 दिन पहले सूरजकुंड में डूबने से युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद में आज गुरुवार को सिविल डिफेंस की टीम को युवक का शव मिला है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले मध्य प्रदेश के धार जिले से दोस्तों का एक ग्रुप चित्तौड़गढ़ घूमने आया था। जिसमें से एक युवक की सूरजकुंड में डूबने से मौत हो गई थी।