अरेराज: अरेराज पुलिस ने बस से आ रहे 2 यात्रियों को अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
अरेराज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिवान से अरेराज आने वाली बस में जांच कर विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार केसरिया थाना अंतर्गत कोढ़िया के निखिल कुमार एवं कोटवा के अनिकेत कुमार को दो अलग-अलग बैग से 17 पीस रॉयल स्टैग एवं 16 पीस ब्लेंडर प्राइड शराब के साथ गिरफ्तार किया। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी