आज दिनांक 05 जून, 2026 को भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त, श्री मृत्युंजय कुमार नारायण, आई.ए.एस. ने जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश का दौरा किया। इस अवसर पर निदेशक जनगणना कार्य एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, श्रीमती शीतल वर्मा, आई.ए.एस. सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जनगणना आयुक्त महोदय ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा की तथा जनगणना हेल्पलाइन "1855" की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने फील्ड स्तर पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनगणना कार्य को पूर्ण समर्पण एवं गुणवत्ता के साथ संपादित करने का आह्वान किया।
हमारी जनगणना, हमारा विकास l
#census #census2027 #censusofindia #selfenumeration #हरघरजनगणना
509 views | Uttar Pradesh, India | Jun 5, 2026