बांधवगढ़: एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को, तीन केंद्रों पर 900 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उमरिया जिले में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:15से4:25 बजे तक आयोजित होगी।जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 900 शामिल होंगे