मनीगाछी: एक माह में नेहरा लूटकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; लूटा गया मोबाइल, सोने की हनुमानी और बाइक बरामद
मनिगाछी प्रखंड के नेहरा थाना क्षेत्र में एक जून की रात हुई लूटकांड का पुलिस ने महज एक माह के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए मोबाइल फोन, सोने की हनुमानी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं इस वारदात में शामिल चार अन्य आरोपित अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी